हेमंत सरकार के स्वास्थ बीमा योजना से जोड़ने से उत्साहित गिरिडीह के अधिवक्ताओ ने मंगलवार को वकालत खाना मे सम्मान समारोह का आयोजन किया |

सम्मान समारोह मे सूबे के उच्च तकनीकी शिक्षा सह नगर विकास मंत्री सुद्वीया कुमार सोनू शामिल हुए. इस दौरान बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रकाश सहाय, चुन्नूकांत, सुबोनील सांमता, अपर लोक अभियोजक जयंत कुमार, जयप्रकाश राय, अजय सिन्हा, दसरथ वर्मा ने मंत्री सुद्वीया सोनू को बुके देकर और शाल ओढ़ाकार सम्मनित किया. मौक़े पर मंत्री ने कहा कि हेमंत सरकार का प्रयास हैँ |

कि हर वर्ग तक उनके क्षमता और के अनुसार योजनाओ का लाभ मिले. और राज्य के वकील जो मुकदमो का भार झेलते हैँ न्याय कि लड़ाई लड़ते हैँ. उन्हें हेमंत सरकार अपनी योजना से कैसे बंचित करती. इधर सम्मान समारोह को बार एसोसिएशन के कई पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया. जबकि समारोह मे कई वकील मौजूद थे, पंकज कुमा , विशाल आनंद ,प्रमोद सिंह |













