Aba News

बगोदर में ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में निकली तिरंगा यात्रा

गिरिडीह जिले के बगोदर में मंगलवार को सेना के शौर्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिम्मत के समर्थन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। 75 फीट लंबे तिरंगे के साथ इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। बगोदर विधायक नागेंद्र महतो |

भाजपा नेता आशीष बॉर्डर, भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार और जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव सहित कई देशभक्तों की उपस्थिति रही। तिरंगा यात्रा बगोदर बाजार से शुरू होकर पूरे क्षेत्र में घूमा, जहाँ सेना और पीएम मोदी के समर्थन में जमकर नारे लगाए गए। विधायक महतो ने कहा कि भारत की बेटियों का सिंदूर मिटाने की सजा पाकिस्तान देख चुका है |

अब देश विरोधी सोच रखने वालों को जनता माफ नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें