Aba News

हेल्थ कार्ड के नाम पर ठगी, दो युवक ग्रामीणों ने पकड़े

बिरनी प्रखंड के पूरनानगर गांव में सोमवार को दो युवकों द्वारा हेल्थ कार्ड बनाने के नाम पर ग्रामीणों से ₹1000 की वसूली का मामला सामने आया है। ठगी की भनक लगते ही ग्रामीण युवकों ने दोनों को बंधक बना लिया।

पूछताछ में युवकों ने खुद को बोकारो निवासी सुबोध कुमार और हजारीबाग निवासी संजय कुमार बताया और कहा कि वे देवप्रेम आयुर्वेदिक अस्पताल, बगोदर के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे थे। ग्रामीणों के विरोध के बाद उन्होंने महिलाओं से लिए गए पैसे वापस कर दिए। सीएस एसपी मिश्रा ने कहा कि ऐसी कोई सरकारी योजना नहीं है,

और मामले की जांच कर संबंधितों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें