लॉयन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ए की जिलापाल लायन सीमा बाजपेयी ने लॉयन्स क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट का आधिकारिक दौरा किया, जहाँ क्लब द्वारा किए गए समाजसेवी कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन लायन परमजीत सिंह छाबड़ा, ज़ोन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत किया और सचिव लायन सुदीप गुप्ता ने वर्षभर की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। ज़िलापाल ने क्लब को डिस्ट्रिक्ट का सबसे सक्रिय क्लब बताया और सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन कैंप की आगामी योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लायन राहुल प्रसाद, लायन गुंजन कुमार शर्मा, लायन सुनील कुमार समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।












