गिरिडीह के डुमरी मुख्य पथ पर रविवार शाम 5 बजे SP कोठी के पास शहर वासियों ने बिजली और पानी की गंभीर समस्या को लेकर सड़क जाम कर दिया। 27 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप और पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने विरोध जताया, जिससे दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग के अधिकारी और मिस्त्री फोन नहीं उठा रहे थे, जिससे नाराजगी और बढ़ गई। इस प्रदर्शन में मुन्ना पांडे, राजीव कुमार, अमित कुमार, शिव कुशवाहा, बंटी उजाला, रंजीत डोम, विक्रम डोम, करण डोम, मिठू पांडेय, ढुल्लू केसरी समेत सुमित और सैकड़ों लोग शामिल थे।













