गिरिडीह के सदर अस्पताल में 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर लगाकर लोगों की ब्लड प्रेशर जांच की गई और उन्हें उच्च रक्तचाप से बचाव तथा इससे जुड़ी अन्य बीमारियों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन ने बताया कि तनावपूर्ण जीवनशैली, गलत खानपान और असंतुलित रहन-सहन के कारण यह बीमारी तेजी से फैल रही है। लोगों को सही जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, आरसीएच अधिकारी, कुष्ठ निवारण पदाधिकारी व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।













