बिरनी प्रखंड के बरोटांड़ गांव में शनिवार रात करैत सांप के काटने से अर्जुन रॉय (38 वर्ष) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अर्जुन खाना खाने के बाद जमीन पर सो रहे थे, तभी रात करीब दो बजे उन्हें सांप ने डस लिया। पहली बार में नींद में होने के कारण उन्हें पता नहीं चला, लेकिन दूसरी बार काटे जाने पर नींद खुली और उन्होंने पत्नी को बताया।

झाड़-फूंक कराने के बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से धनबाद पीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अर्जुन गुपचुप बेचकर परिवार चलाते थे और अब उनके जाने से पत्नी, तीन छोटे बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।












