Aba News

गिरिडीह में माहुरी वैश्य नवयुवक समिति की बैठक सम्पन्न, 114वां अधिवेशन धूमधाम से मनाने की तैयारी

गिरिडीह के भंडारीडीह स्थित माहुरी छात्रावास में केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति की अहम बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें देशभर के 43 मंडलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता समिति के केंद्रीय अध्यक्ष संजीत तरवे ने की। इस दौरान माहुरी वैश्य महामंडल के 114वें अधिवेशन को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। अधिवेशन को जन-जन से जोड़ने के लिए इसे सभी 43 मंडलों में एक साथ मनाने की रणनीति बनाई गई।

बैठक में यह भी तय हुआ कि स्थापना दिवस के मौके पर समाज के लोग रक्तदान शिविर, नि:शुल्क मेडिकल कैंप, वृक्षारोपण और जनकल्याण से जुड़े अन्य कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस अवसर पर संजीत तरवे, नितेश गुप्ता, निर्णय लोहानी, निशु भदानी, जितेंद्र सेठ, राकेश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, सुमित भदानी सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें