भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में उस वक्त हर किसी की निगाहें ठहर गईं जब दुल्हन जैसी सजी एक गाड़ी फूलों से लदी हुई लेबर वार्ड की ओर बढ़ी। लोग चौंक गए, लेकिन जब पता चला कि यह गाड़ी नवजात बेटी को लेने आई है, तो अस्पताल का माहौल भावुक और प्रेरणादायक बन गया।

श्रीपुर की अभिलाषा कुमारी ने बेटी अंशिका को जन्म दिया, और पिता नीतीश कुमार ने इस मौके को यादगार बनाने के लिए खास तैयारी की थी। इस दृश्य ने समाज को एक मजबूत संदेश दिया कि बेटियां बोझ नहीं, सौभाग्य होती हैं। जहां बेटियों के जन्म पर अक्सर मायूसी देखने को मिलती है, वहीं इस परिवार की खुशी ने नई सोच की मिसाल पेश की।













