पचम्बा थाना क्षेत्र के उधनाबाद स्थित दुखिया महादेव मंदिर में एक बालिग युवक और युवती ने आपसी सहमति से विवाह कर लिया, जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं। युवती कुमारी अनिमका ने बताया कि यह विवाह उसकी स्वेच्छा से हुआ है और किसी प्रकार की जबरदस्ती नहीं की गई है।

उसने यह भी आरोप लगाया कि उसका परिवार इस रिश्ते से सहमत नहीं था और विरोध करता रहा। विवाह से पहले एक बैठक भी हुई थी, पर सहमति नहीं बनी। अंततः युवती ने नानी के घर से युवक को बुलाकर मंदिर में शादी कर ली। जहां युवक का परिवार इस रिश्ते को स्वीकार कर चुका है, वहीं युवती के परिजन अब भी विरोध में हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।












