Aba News

गिरिडीह में भाजपा की तिरंगा यात्रा: मोदी सरकार और सेना के समर्थन में जुटे हजारों देशप्रेमी, पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी

गिरिडीह में शुक्रवार को भाजपा द्वारा निकाली गई ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में हजारों देशप्रेमियों ने भाग लिया। यह यात्रा CAA और NRC के बाद, भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई और मोदी सरकार के समर्थन में निकाली गई।

हर हाथ में तिरंगा और हर जुबां पर पाकिस्तान विरोधी नारे थे। इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय, जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, संदीप डंगाईच, संजीत सिंह पप्पू, दीपक रंजन, दिलीप केशरी, मिथुन चंद्रवंशी, विवेक गुप्ता विक्की, संगीता सेठ, शालिनी वैशखियार, विनीता कुमारी, नवीन सिन्हा, मनोज संघई, दीपक शर्मा, श्याम प्रसाद, प्रदीप साहू समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

यात्रा के दौरान देशभक्ति गीत बजते रहे और 75 फीट लंबा तिरंगा यात्रा की शोभा बना। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी भाग लेकर एकता का संदेश दिया। यात्रा का समापन बड़ा चौक पर हुआ, जहां टफकान स्टील की ओर से जल, नींबू पानी और बिस्कुट का वितरण किया गया। मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इसे पाकिस्तान को जवाब देने वाली कार्रवाई बताया, वहीं रविंद्र राय ने कहा कि अब भारत हर हमले का जवाब देगा और चुप नहीं बैठेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें