आज दिन शुक्रवार को पावित्री हॉस्पिटल में रोटरी क्लब आफ गिरिडीह ग्रेटर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ गिरिडीह के सिविल सर्जन डॉ एस. पी. मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सक व निदेसक डॉ रितेश कुमार सिन्हा, डॉ सोहेल, डॉ कामेश्वर प्रसाद सहित कई चिकित्सक, रोटरी क्लब के सदस्य सी.ए आकाश रौशन, पावित्री फार्मा संचालक रितेश जमुवार, रवि सिन्हा, अंकित सिन्हा और अन्य ने रक्तदान कर इस नेक कार्य में भाग लिया।
शिविर मे डॉ रितेश कुमार सिन्हा के पिता श्री आशुतोष प्रसाद और गिरिडीह रोटरी के अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद, गिरिडीह रेड क्रॉस की निकिता गुप्ता, मदन विश्वकर्मा, नवीन सिन्हा, प्रदीप दाराद और अस्पताल स्टाफ ने भी सहयोग दिया। सभी ने रक्तदान के महत्त्व और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए इसकी आवश्यकता पर जोर देते हुए लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।



