Aba News

विकलांग हीरालाल ने SP से लगाई न्याय की गुहार – आवास निर्माण में भाई-भतीजों ने की मारपीट, बेटा गंभीर घायल

तीसरी थाना क्षेत्र के पलमरुआ निवासी विकलांग हीरालाल साव गुरुवार को समाहरणालय पहुंचे और SP के नाम आवेदन सौंपकर अपने ही भाई-भतीजों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया। हीरालाल ने बताया कि वे गरीब हैं और खपरैल मकान में रहते थे, जिसके स्थान पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बना रहे थे। लेकिन मकान निर्माण के दौरान रामेश्वर साव, भुनेश्वर साव, तेजनारायण साव, नरेश साव और कुछ महिलाएं—कुंती देवी, राखी कुमारी, पूजा कुमारी और रानी कुमारी—ने ना केवल निर्माण कार्य रोकने की कोशिश की, बल्कि हमला भी कर दिया। इस हिंसा में उनका बेटा पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।हीरालाल का कहना है कि भाइयों के बीच वर्षों पहले बंटवारा हो चुका है और वे अपने हिस्से में ही मकान बना रहे थे। विकलांग होने के बावजूद उन्हें बीते एक महीने से लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें