सिहोडीह स्थित एक होटल के प्रांगण में एकता कल्चरल फाउंडेशन द्वारा लेजेंडरी सिंगर मनहर उदास का 82वां जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे माहौल संगीतमय हो गया।

फाउंडेशन के अध्यक्ष बबलू सानू ने बताया कि अब तक 29 सफल कार्यक्रम हो चुके हैं और आगामी 2 जुलाई को मोहम्मद अजीज साहब का जन्मदिन भव्य रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है। इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक पंकज शर्मा सहित कई सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।













