गिरिडीह, 14 मई 2025: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन, जलापूर्ति व स्वच्छता योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ कार्यों को निष्पादित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पेयजल समस्या के त्वरित समाधान, गांवों व संस्थानों में जल आपूर्ति सुनिश्चित करने, तथा ओडीएफ प्लस संरचनाओं को बढ़ावा देने पर बल दिया। उपायुक्त ने क्षेत्रीय भ्रमण कर योजनाओं की प्रगति की निगरानी एवं मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया।













