Aba News

शगुन श्री ने 10वीं में 98% अंक प्राप्त कर बढ़ाया गिरिडीह का गौरव , आईआईटी में दाखिले का है सपना

पचम्बा स्थित होली क्रॉस स्कूल की छात्रा शगुन श्री ने सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में 98.00% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का अद्भुत परिचय दिया है। शगुन ने सभी विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित किया कि लगन और नियमित अध्ययन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस सफलता से स्कूल प्रशासन, शिक्षक और साथी छात्र-छात्राएं भी बेहद उत्साहित हैं। शगुन की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

शगुन के माता-पिता कुमार अभिषेक और प्रियंका सिन्हा ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए बताया कि शुरू से ही शगुन पढ़ाई को लेकर गंभीर और अनुशासित रही हैं। शगुन का अगला लक्ष्य आईआईटी में दाखिला लेकर एक कुशल इंजीनियर बनना है, जिसके लिए वह अभी से ही समर्पित रूप से तैयारी में जुट गई हैं। शगुन का यह प्रदर्शन न केवल उनके माता-पिता के लिए गर्व की बात है, बल्कि वह पचम्बा और आसपास के क्षेत्र के छात्रों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत भी बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि यह संदेश देती है कि दृढ़ निश्चय और परिश्रम से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें