तिसरी प्रखंड में किसानों पर हो रहे झूठे मुकदमों और पुलिसिया उत्पीड़न के विरोध में किसान जनता पार्टी ने शुक्रवार को झंडा मैदान से एसपी आवास तक आक्रोश मार्च निकाला।
सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने “सीओ को बर्खास्त करो” और “किसानों पर अत्याचार बंद करो” जैसे नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। पार्टी ने ज्ञापन सौंपते हुए तिसरी थाना कांड संख्या 32/2025 को रद्द करने, सीओ की उच्चस्तरीय जांच कर बर्खास्तगी की मांग और ग्रामीणों को सुरक्षा देने की मांग की।
पार्टी का कहना है कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रहेगा।



