Aba News

झरिया से बिराजपुर जा रहे परिवार की टेम्पो हादसे में भीषण टक्कर, 14 लोग गंभीर रूप से घायल

रविवार सुबह रांची-दुमका मुख्य मार्ग स्थित जितकुंडी पुल के पास दो टेम्पो की आमने-सामने टक्कर में एक चालक और दो बच्चों समेत 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में झरिया निवासी एक ही परिवार के 12 सदस्य, जो शादी समारोह में शामिल होने बिराजपुर जा रहे थे, घायल हुए हैं।

घायलों में महिलाएं, बच्चे और चालक शामिल हैं, जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर मरीजों को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों टेम्पो को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें