गिरिडीह के आकाश स्वर्णकार और नयन भट्टाचार्य ने धनबाद के गुरुनानक कॉलेज में 7 से 10 मई तक आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो कोच प्रशिक्षण शिविर में सफलता पूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर के कोच बनने का गौरव प्राप्त किया। इस चार दिवसीय शिविर का आयोजन ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था, जिसमें देशभर से चयनित 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ईरान से आए अंतरराष्ट्रीय कोच अब्बास शेखी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया, और समापन समारोह में आकाश व नयन को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर जिले के ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।












