गिरिडीह जिले के चर्चित ताराटांड़ कांड में मृतक संजय दास के गांव मनियाडीह पहुंची भाकपा माले की जांच टीम ने पीड़ित परिवार और सैकड़ों ग्रामीणों से मुलाकात की। माले के केंद्रीय कमिटी सदस्य हलधर महतो और जिला सचिव अशोक पासवान के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल की जानकारी ली और आरोप लगाया कि पुलिस की पिटाई से संजय की मौत हुई है।

माले ने दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा व नौकरी देने की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।













