इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत स्थानीय दुकानदारों और सब्ज़ी विक्रेताओं के बीच कपड़े के थैले वितरित किए गए, जिन पर क्लब का नाम और लोगो भी अंकित था, जिससे क्लब की ब्रांडिंग को भी बल मिला।

क्लब की अध्यक्ष सोनाली तरवे ने बताया कि इस तरह के अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे ताकि समाज में प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता फैलाई जा सके और एक स्वच्छ, हरित गिरिडीह की दिशा में ठोस प्रयास किए जा सकें। इस अवसर पर क्लब की सचिव राखी झुनझुनवाला, ट्रेजरर स्मृति आनंद, आईपीपी सुमन गौरी, सरिया शशि जैन, रश्मि गुप्ता समेत कई सदस्य मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए पर्यावरण हित में सहयोग देने का आश्वासन दिया।













