Aba News

लापता बालक सत्यम कुमार सकुशल लौटा घर, प्रशासन और मीडिया की भूमिका सराहनीय

सिहोडीह निवासी 12 वर्षीय सत्यम कुमार तिवारी, जो 8 अप्रैल से लापता था, अब सकुशल अपने घर लौट आया है। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा गिरिडीह में कक्षा पांचवीं का छात्र सत्यम, मधुपुर से कोलकाता और फिर असम पहुंच गया था, जहां एक महिला की मदद से वह जलपाईगुड़ी चिल्ड्रन होम में पहुंचा।

घर की याद में व्याकुल सत्यम ने खाने से इनकार कर दिया और घरवालों से बात करने की जिद की। 30 अप्रैल को उसे अपनी मां से बात करने का मौका मिला, जिसके बाद गिरिडीह प्रशासन और ABA न्यूज़ के सहयोग से उसे वापस लाया गया। सत्यम की मां मुन्नी देवी ने प्रशासन को धन्यवाद देते हुए अपने बेटे को गले लगाकर घर लाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें