गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के थम्भाचक में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार की बाइक को तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिहरा मानपुर निवासी दिलीप विश्वकर्मा, उनके पुत्र भोला व दो बेटियाँ कोमल और नंदनी घायल हो गए। सभी गिरकर सड़क किनारे जा गिरे, जबकि बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना पर तिसरी पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय युवक आकाश कुमार की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।












