गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के खसलोडीह गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पारिवारिक विवाद के चलते आरती देवी नामक महिला ने अपने तीन छोटे बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी।

इस दुखद घटना में छह वर्षीय अविनाश कुमार, चार वर्षीय रानी कुमारी और ढाई वर्षीय फूल कुमारी की मौत हो गई, जबकि आरती देवी को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खेत में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर घटना पर पड़ी, जिसके बाद शोर मचाकर उन्होंने बच्चों और महिला को कुएं से बाहर निकाला। देवरी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।












