Aba News

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम टुंडी पहुंची, संजय दास को न्याय दिलाने का भरोसा

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की एक टीम ने टुंडी के नावाटांड़ गांव पहुंचकर पुलिस मारपीट में मारे गए संजय दास उर्फ पिंकू दास के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। टीम ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे पुलिस विभाग के लिए शर्मनाक बताया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। फॉरवर्ड ब्लॉक नेताओं ने गिरिडीह और धनबाद प्रशासन सहित संबंधित विधायकों व मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की बात कही है। जरूरत पड़ने पर वे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और मानवाधिकार आयोग से भी शिकायत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें