Aba News

डुमरी अनुमंडल क्षेत्र में पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

गिरिडीह, 08 मई 2025: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, गिरिडीह के निर्देश पर डुमरी अनुमंडल क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति योजनाओं एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु अनुमण्डल पदाधिकारी डुमरी की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और जल जीवन मिशन, मल्टि विलेज व सिंगल विलेज योजनाओं को गति देने, खराब चापाकलों की मरम्मति तथा जनशिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। गर्मी को देखते हुए सभी योजनाओं को समय पर पूर्ण करने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें