गिरिडीह जिले के ताराटांड थाना क्षेत्र में बोरवेल गाड़ी के चालक संजय दास की मौत से हड़कंप मच गया है। मृतक के रिश्तेदार बालेश्वर रविदास ने पुलिस पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम ने संजय से पैसे की मांग की, और विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस शव को मौके पर ही छोड़कर चली गई। बुधवार सुबह ग्रामीणों और परिजनों ने शव के साथ थाना पहुंचकर जमकर हंगामा किया और थाने का घेराव किया। फिलहाल मौके पर भारी भीड़ जुटी है, वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।













