Aba News

सड़क हादसे में CRPF जवान की दर्दनाक मौत, पत्नी की बची जान

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में CRPF जवान कौलेश्वर रविदास की मौके पर ही मौत हो गई। जवान अपनी पत्नी के साथ बाइक से ससुराल से लौट रहा था, तभी लक्षीबागी बीस माइल पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक असंतुलित होकर गिर गई, जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी रेखा देवी को हल्की चोटें आई हैं।

मूल रूप से गिरिडीह के चपुआडीह निवासी कौलेश्वर फिलहाल मणिपुर के इंफाल में तैनात थे। परिजनों ने बताया कि वह हजारीबाग के बरकट्ठा में शादी समारोह के बाद वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपती को बगोदर ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। यह घटना सिस्टम की लापरवाही और सड़कों पर सुरक्षा के दावे पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें