झारखंड के छोटे शहर डाल्टनगंज से निकले मोहित कुमार ने अपनी मेहनत और लगन से न सिर्फ अपनी पहचान बनाई, बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। NIT जमशेदपुर से पढ़ाई करने के बाद मोहित ने अपने कौशल और समर्पण से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें अमेरिका की प्रमुख टेन कंपनी Rubrik से ₹1.23 करोड़ का शानदार पैकेज ऑफर हुआ है, जो उनकी कड़ी मेहनत का फल है। इससे पहले भी, मोहित की कड़ी मेहनत और योग्यता ने उन्हें Google जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में भी चयनित होने का गौरव प्रदान किया था। यह सफलता केवल मोहित की मेहनत की कहानी नहीं है, बल्कि यह उस पूरे क्षेत्र की भी प्रेरणा है, जो कठिनाइयों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का हौसला रखते हैं।












