Aba News

गिरिडीह में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, 43 स्थलों पर विकास योजनाएं तय

गिरिडीह में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की अहम बैठक हुई, जिसमें 43 अधिसूचित पर्यटक स्थलों के विकास पर गंभीर मंथन हुआ। बैठक में यह तय किया गया कि हर स्थल पर साइनेज, डस्टबिन, बेंच, पीने के पानी और सोलर लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन प्रस्तावों को समिति ने सर्वसम्मति से पारित किया, ताकि गिरिडीह पर्यटन को नई उड़ान मिल सके। साथ ही विभिन्न विभागों से चल रहे विकास कार्यों की भी गहन समीक्षा की गई और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।

बैठक में मौजूद विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में नए पर्यटन स्थलों को अधिसूचित कराने का प्रस्ताव रखा, जिसे जिला स्तर से मंजूरी देकर विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया। खासकर जमुआ के ‘लंगटाबाबा समाधि स्थल’ को D से C श्रेणी में अपग्रेड करने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिससे इसे और बेहतर रूप में विकसित किया जा सके। बैठक में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के माननीय विधायक, वन विभाग, निर्माण विभाग और खेल विभाग समेत सभी जिम्मेदार अधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें