झारखंड के गिरिडीह ज़िले के देवरी प्रखंड स्थित रोतेइया गांव में ज़मीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया, जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला बोल दिया। इस हिंसक टकराव में दोनों ओर से करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।













