गिरिडीह जिले के समाहरणालय भवन में पुलिस आरक्षी रंजीत कुमार यादव द्वारा शोर-शराबा और हंगामा करने की घटना सामने आई है।

इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक गिरिडीह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरक्षी रंजीत कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही, मामले की विस्तृत जांच के आदेश भी दिए गए हैं।












