Aba News

गिरिडीह की जाम और अतिक्रमण से मुक्ति की कवायद तेज़ – चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने उपायुक्त से की बड़ी मांग

गिरिडीह शहर की जाम और अतिक्रमण से जूझती सड़कों को लेकर अब निर्णायक पहल की मांग उठने लगी है। गिरिडीह जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने उपायुक्त को पत्र लिखकर नगर निगम क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त और सुगम यातायात वाला बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ तात्कालिक बैठक बुलाने की अपील की है। यह मांग 3 मई को पुलिस अधीक्षक और चेम्बर के पदाधिकारियों के बीच हुई लंबी बैठक के बाद सामने आई, जिसमें शहर की दुर्दशा और यातायात व्यवस्था पर गंभीर चर्चा हुई।

चेम्बर अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने प्रस्ताव दिया है कि उपायुक्त की अध्यक्षता में पुलिस, नगर निगम, परिवहन और पथ निर्माण विभाग सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों – जैसे सिविल सोसाइटी, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, बार एसोसिएशन – के साथ एक बृहद बैठक कर ठोस निर्णय लिया जाए। उनका कहना है कि यह कदम गिरिडीह की छवि संवारने और नागरिकों को राहत देने के लिए बेहद ज़रूरी है। चेम्बर ने इसे आज़ादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा बताते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें