Aba News

पाकिस्तानी-बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ गिरिडीह में भाजपा का आक्रोश मार्च

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने प्रदेश भाजपा के आह्वान पर गिरिडीह के पपरवाँटांड स्थित दुर्गा मंडप से आक्रोश प्रदर्शन मार्च निकाला।

पैदल मार्च उपायुक्त कार्यालय तक पहुँचा, जिसमें जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी, बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने “पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठिए भारत छोड़ो” का नारा लगाते हुए अवैध नागरिकों को झारखंड सहित पूरे देश से बाहर निकालने की मांग की। नेताओं ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का हवाला देते हुए झारखंड सरकार पर इस दिशा में कोई ठोस कदम न उठाने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें