Aba News

झारखंड में मौसम का कहर! 4 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, अगले 3 घंटे पड़ सकते हैं भारी

झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने रांची सहित चार जिलों – गढ़वा, पलामू, चतरा और रांची – में अगले तीन घंटे के भीतर आंधी-तूफान, मूसलाधार बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। रांची जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट और बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। अनुमान है कि हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

 

मौसम विभाग के अनुसार 6 मई तक झारखंड में बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है। खासकर शाम के वक्त गरज-चमक के साथ तेज़ बारिश और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। राज्य के मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा। जहां एक ओर गर्मी से राहत महसूस हो रही थी, वहीं दूसरी ओर अब इस बदले मौसम की वजह से बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर चिंता भी बढ़ गई है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 7 मई के बाद बादल छंटने लगेंगे और तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। यानी अब कुछ दिनों की राहत के बाद झारखंडवासियों को दोबारा तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। रांची और आसपास के क्षेत्रों में 7 मई को आसमान में आंशिक बादल और हल्की मेघगर्जना हो सकती है, लेकिन बारिश की संभावना कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें