Aba News

गिरिडीह में लोकतंत्र पर लाठीचार्ज! निर्दोष किसानों की गिरफ्तारी के खिलाफ कैंडल मार्च

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज और फर्जी मुकदमों के खिलाफ किसान जनता पार्टी ने ज़ोरदार विरोध दर्ज कराया। झंडा मैदान से टावर चौक तक कैंडल मार्च निकालकर सैकड़ों ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ आवाज़ बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सीओ और पुलिस प्रशासन ने भू-माफियाओं के इशारे पर निर्दोष किसानों को न सिर्फ पीटा, बल्कि झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेज दिया गया।

किसान जनता पार्टी के नेताओं ने प्रशासन पर पक्षपात और रात में घरों में घुसकर भय का माहौल बनाने का आरोप लगाया। पार्टी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह की पिटाई से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि वे अपने हक की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ेंगे। प्रदर्शनकारियों ने तीन प्रमुख मांगें रखीं — रजिस्टर-2 की सत्यापित प्रतियां उपलब्ध कराना, फर्जी मुकदमों की वापसी, और तिसरी अंचलाधिकारी व भू-माफियाओं के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी। सैकड़ों आदिवासी किसानों की भागीदारी ने साबित कर दिया कि अब अन्याय के खिलाफ गांव जाग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें