झारखंड जोन के जीव ग्लोबल इंडियन वूमेन संगठन ने 4 मई 2025 को मधुबन वेजीस हॉल में ‘होममेकर डे’ का भव्य आयोजन किया, जिसमें लगभग 90 गृहिणियों ने भाग लिया। कार्यक्रम चार हिस्सों में बंटा था—‘जीव पिटारा’ में महिलाओं ने अपनी छुपी हुई कला जैसे आर्ट एंड क्राफ्ट, गार्डनिंग और होम डेकोर को प्रस्तुत किया, वहीं ‘कुकरी सेगमेंट’ में महाराष्ट्र, पंजाब, बंगाल व झारखंड की पारंपरिक डिशेज़ और विशेष पेय पदार्थ बनाकर नॉन-गैस कुकिंग का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का तीसरा सेगमेंट टैलेंट शो रहा, जिसमें महिलाओं ने अपने अभिनय, गायन और नृत्य से सबका दिल जीत लिया। चौथा और सबसे खास हिस्सा था फैशन शो—जिसका विषय था ‘कॉन्फिडेंट’, जहां महिलाओं ने आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. मधुश्री सेन सान्याल थीं,

और विभिन्न जजों ने प्रदर्शन को आंका। साथ ही 2025-26 के लिए गिरिडीह जोन की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी हुई, जिसमें विभूति रंजना को अध्यक्ष चुना गया। स्टेट प्रेसिडेंट पूनम सहाय की देखरेख में यह आयोजन पूरी तरह सफल रहा।













