Early Learner’s Coaching Classes, Chitransh Bhawan Gali, Karbala Road, Giridih द्वारा झंडा मैदान में एक विशेष मार्शलआर्ट कराटे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों में शारीरिक सक्रियता, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को बढ़ाना था। कार्यक्रम में प्रशिक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव ने बच्चों को कराटे का प्रशिक्षण देते हुए उनके मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक विकास पर जोर दिया। यह आयोजन बच्चों के समग्र विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ।














