Aba News

400+ मरीजों ने उठाया नि:शुल्क शिविर का लाभ, गिरिडीह और आसपास के क्षेत्रो से उमड़ी भीड़

गिरिडीह, 4 मई 2025: नवजीवन नर्सिंग होम और रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में 400 से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया।

 

गिरिडीह समेत डुमरी, बगोदर, सरिया व जमुआ जैसे इलाकों से भारी संख्या में पहुंचे लोगों को प्राथमिक जांचें नि:शुल्क और अन्य सेवाओं पर 10–20% छूट दी गई। शिविर में जनरल फिजिशियन से लेकर कार्डियोलॉजिस्ट तक नौ विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सेवा दी। आयोजकों ने इसे सेवा और जनजागरण का अभियान बताते हुए सामुदायिक सहभागिता की मिसाल करार दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें