Aba News

गिरिडीह में NEET परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, सुरक्षा व्यवस्था रही चाकचौबंद

गिरिडीह में रविवार को NEET परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार-मुक्त माहौल में सम्पन्न हुई। जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। खुद एसपी डॉ. विमल कुमार, सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत और एसडीपीओ जितवाहन ने तीनों परीक्षा केंद्र—पचम्बा बॉयज स्कूल, सर जेसी बॉस एक्सीलेंस स्कूल और गिरिडीह हाई स्कूल—पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की।

1309 परीक्षार्थी तीन घंटे की परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों के बाहर कड़ी धूप में छात्रों की भीड़ सुबह 11 बजे से ही जुटने लगी थी, जिसमें कई छात्र दूर-दराज़ से आए हुए थे।

शहर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग से लेकर जिला प्रशासन तक हर स्तर पर निगरानी रही। परीक्षा के दौरान पेयजल, छांव और अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गईं। हालांकि कुछ छात्रों को शुरुआती दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता चंदर वर्मा और मोहम्मद तौरिक अपनी टीम के साथ विद्यार्थियों की मदद के लिए सक्रिय रहे, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूती मिली। परीक्षा अब तक पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें