Aba News

गिरिडीह में शुरू हुई जिला स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

गिरिडीह जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को गिरिडीह स्टेडियम में दो दिवसीय 22वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि एसी विजय सिंह बिरुआ सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 15 स्कूलों और क्लबों से लगभग 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जहां पहले दिन दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉटपुट सहित विभिन्न खेलों में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-12 से अंडर-20 तक बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें