झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के जटाडीह गांव में शनिवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक छोटू साव उर्फ बेहरा की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त विकास वर्मा घायल हो गया।

दोनों युवक काम कर घर लौट रहे थे, तभी तेज गर्जना और बारिश के बीच बिजली गिरने से हादसा हुआ। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां छोटू को मृत घोषित कर दिया गया और विकास को सदर अस्पताल रेफर किया गया। इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक का माहौल है।













