Aba News

बिना नोटिस उजाड़ी गई फुटपाथी दुकानें, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

बेंगाबाद बाजार में अतिक्रमण हटाने के नाम पर प्रशासन द्वारा बिना पर्याप्त नोटिस और वैकल्पिक व्यवस्था के गरीब फुटपाथी दुकानदारों की दुकानें उजाड़ने पर विरोध शुरू हो गया है। ‘ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक’ की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रशासनिक कार्रवाई को अमानवीय करार देते हुए निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग की। पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने कहा कि अतिक्रमण हटना चाहिए, लेकिन मानवीय संवेदनाओं और उचित प्रक्रिया का पालन जरूरी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई दुकानदारों को बिना नोटिस कार्रवाई का शिकार बनाया गया और एकाध की रैयती जमीन पर भी बुलडोजर चला दिया गया। पार्टी ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को जन प्रतिवेदन सौंपने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें