Aba News

गिरिडीह में माले और असंगठित मजदूरों ने रचा ऐतिहासिक दिवस

गिरिडीह, 1 मई 2025: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर भाकपा माले और असंगठित मजदूरों ने गिरिडीह में ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया। भारी बारिश और ओलावृष्टि के बावजूद हजारों मजदूरों और उनके परिवारों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। विधायक अरूप चटर्जी, पूर्व विधायक विनोद सिंह, राजकुमार यादव, एक्टू नेता सुमेंदु सेन, पोलित ब्यूरो सदस्य हलदर महतो समेत कई प्रमुख नेताओं ने मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, श्रम कानूनों की बहाली और निजीकरण के खिलाफ आवाज़ बुलंद की।

नेताओं ने केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की और 20 मई की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मजदूरों की एकता, न्यूनतम मजदूरी, प्रदूषण नियंत्रण और औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर निर्णायक आंदोलन की चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें