गिरिडीह जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित फ्रंट ऑफिस की मदद से एक घरेलू विवाद मामले में पति-पत्नी के बीच सफल समझौता कराया गया। दो वर्षों से अलग रह रहे दंपती, जिनके दो बच्चे भी हैं, को सचिव श्री मो. सफदर अली नैयर और पारा लीगल वॉलंटियर्स के प्रयासों से सुलह कराई गई। दोनों ने खुशी-खुशी साथ रहने का संकल्प लिया। इस सफल सुलह में मध्यस्थ तृप्ति रंजना, दिलीप कुमार, अशोक कुमार वर्मा, शालिनी प्रिया और कामेश्वर कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुफ्त विधिक सलाह हेतु 15100 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।



