पचम्बा स्थित श्री गोपाल गौशाला समिति का चुनाव आज गिरिडीह के एसडीएम श्री यशवंत श्रीकांत विसपुते की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से प्रदीप डोकानिया को कार्यकारी अध्यक्ष, प्रवीण बागरिया को सचिव, मुकेश जलान और प्रदीप अग्रवाल को उपाध्यक्ष, संजय भूदोरिया को कोषाध्यक्ष, अनिल अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष और चांद केडिया को दूध मंत्री चुना गया।
चुनाव के दौरान पहलगांव हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन भी रखा गया। इस अवसर पर गौशाला समिति के सम्मानित सदस्य प्रवीण बागरिया, विमल केडिया, सुनील मोदी, राकेश मोदी, गोपाल बागरिया, विकास खेतान, सुनील केडिया और हरिमोहन केडिया समेत कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर समिति के उज्जवल भविष्य की कामना की।













