बिरनी प्रखंड के बाराडीह पंचायत में अब बिजली संकट खत्म हो गया है। पहले 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगातार खराब हो रहा था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जैसे ही यह खबर युवा समाजसेवी बबलु यादव को मिली, उन्होंने तुरंत विद्युत विभाग से संपर्क कर 200 केवीए क्षमता वाला नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग की।
बबलु यादव के प्रयासों का नतीजा रहा कि महज तीन दिनों में पंचायत में नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर दिया गया। मंगलवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन हुआ। ग्रामीणों ने इस त्वरित समाधान के लिए बबलु यादव का ह्रदय से आभार जताया और कहा कि उनकी सक्रियता ने गांव की बड़ी समस्या का स्थायी समाधान कर दिया है।













