Aba News

आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, गिरिडीह में आजाद समाज पार्टी निकालेगी पैदल यात्रा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी (काशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद के आह्वान पर 27 अप्रैल 2025, रविवार को गिरिडीह में श्रद्धांजलि सभा और पैदल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 बजे अम्बेडकर भवन से टावर चौक तक निकाली जाने वाली इस यात्रा में शांतिपूर्ण तरीके से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट आवाज़ बुलंद की जाएगी। आयोजक गौरव कुमार ने सभी साथियों से इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें