Aba News

मस्जिदे अली की छत ढलाई में मोमिनों ने दिखाई एकता

लोडीह पंचायत के गादी में रविवार, 27 अप्रैल को मस्जिदे अली की छत ढलाई के अवसर पर पहली कढ़ाई की बोली मो. शरीफ साहब ने 51,000 रुपये में दी। इसके बाद खालिक साहब ने दूसरी कढ़ाई के लिए 21,000 रुपये और स्थानीय मुखिया शब्बीर आलम ने तीसरी कढ़ाई के लिए 11,000 रुपये की बोली लगाई।

मो. खलील, मो. रियाजुल, मो. मुमताज समेत कई अन्य ने भी बढ़-चढ़कर बोली लगाई और योगदान दिया। सैकड़ों मोमिनों की उपस्थिति में एकता और सहयोग की मिसाल पेश करते हुए मस्जिदे अली की छत की ढलाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें