हलगांव में जिहादियों द्वारा निहत्थे सनातनियों की धर्म पूछकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल महिला परिषद और हिंदू हेल्पलाइन के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विभाग अध्यक्ष रवि शंकर पांडे, जिला अध्यक्ष रितेश पांडे, महिला परिषद अध्यक्ष पूनम सिन्हा, हिंदू हेल्पलाइन जिला मंत्री सीटू सिंह, जिला मंत्री कुंदन केसरी, मीडिया प्रभारी राहुल गुप्ता, नगर अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी और बड़ी संख्या में स्थानीय सनातनियों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए हिंदुओं से आगे आने का आह्वान किया।













